Tuesday, November 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 31, 2025

नव वर्ष 2026 : सभी बारह राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आ रहा है नया साल

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, ज्योतिष, देश, धार्मिक, शिक्षा
0
नव वर्ष 2026 : सभी बारह राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आ रहा है नया साल
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा /हल्द्वानी

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डाक्टर मदन मोहन पाठक ने बताया कि आंग्ल नव वर्ष 2026 ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार अनेक उतार-चढ़ाव, अवसर, संघर्ष एवं संभावनाओं से युक्त रहेगा।

यह वर्ष कुछ राशियों के लिए उन्नति, मान-सम्मान, आर्थिक सुदृढ़ता एवं पारिवारिक सुख का संकेत दे रहा है, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, संयम एवं विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होगी।

नव वर्ष के पावन अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए वर्ष 2026 का राशि-वार भविष्यफल प्रस्तुत किया है—

♈ मेष राशि

यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। शनि की साढ़ेसाती वर्षभर प्रभावी रहेगी, जिससे संघर्ष की स्थिति बनी रह सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी, परंतु विरोधी सक्रिय रहेंगे। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। परिवार में शुभ एवं मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पदोन्नति एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, किंतु दौड़-भाग अधिक रहेगी।

उपाय –

ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें, शिव चालीसा का पाठ करें तथा प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी को प्रसाद अर्पित करें।

♉ वृषभ राशि

वर्ष कुल मिलाकर शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र एवं आजीविका में उन्नति होगी। धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। खर्च अधिक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है।

प्रेम प्रसंग मध्यम रहेगा। अजनबी लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें। खान-पान में सावधानी रखें, फूड प्वाइजनिंग का योग है। वाहन सुख एवं शेयर मार्केट से लाभ के योग हैं।

उपाय –

नित्य शिव चालीसा पढ़ें, गणेश जी को फूल, अक्षत व दूर्वा अर्पित करें तथा रुद्राभिषेक कराएं।

♊ मिथुन राशि

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भूमि-भवन से लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। खर्च अधिक रहेगा एवं स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मित्रों से लाभ होगा तथा यात्राओं की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।

उपाय –

शनिवार को पीपल में जल अर्पित करें, काली वस्तुओं का दान करें एवं प्रत्येक मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें।

♋ कर्क राशि

वर्ष धन-लाभ एवं शुभ कार्यों का संकेतक है। अटके कार्य पूर्ण होंगे। अविवाहितों के विवाह के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।

सिर एवं नेत्र संबंधी कष्ट संभव हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। कर्ज के लेन-देन से बचें।

उपाय –

सफेद वस्तुओं का दान करें एवं ॐ नमः शिवाय मंत्र का नियमित जाप करें।

♌ सिंह राशि

आर्थिक रूप से वर्ष मजबूत रहेगा। सृजनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

स्वास्थ्य पर ध्यान दें एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। मित्रों एवं संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा।

उपाय –

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, रुद्राभिषेक कराएं तथा सूर्य को लाल पुष्प एवं रक्त चंदन अर्पित करें।

♍ कन्या राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च पदस्थ लोगों का सान्निध्य प्राप्त होगा।

कुछ लोग आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं, अतः सतर्क रहें। भूमि-जायदाद से लाभ के योग हैं।

उपाय –

गणेश पूजा करें, हरी वस्तुओं का दान करें एवं शिव मंदिर में गाय का कच्चा दूध अर्पित करें।

♎ तुला राशि

शत्रु परास्त होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य इस वर्ष पूर्ण होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

स्वास्थ्य पर हल्का प्रभाव रह सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी।

उपाय –

भगवान शिव को जौ, तिल, दूर्वा, अक्षत एवं पुष्प अर्पित करें।

♏ वृश्चिक राशि

विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में लाभ, धार्मिक प्रवृत्ति एवं देश-विदेश यात्रा के योग हैं।

झूठे आरोप लग सकते हैं, अतः दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सोच-समझकर करें।

उपाय –

हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ करें तथा गौ माता को गुड़ खिलाएं।

♐ धनु राशि

यह वर्ष हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। नई योजनाएं बनेंगी। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य लाभ रहेगा, परंतु क्रोध से बचें।

उपाय –

हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं सत्यनारायण कथा करवाएं।

♑ मकर राशि

वर्ष में उतार-चढ़ाव रहेंगे, पर आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

दौड़-भाग अधिक रहेगी तथा स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां संभव हैं।

उपाय –

शनिवार को भैरव मंदिर में काली खिचड़ी व काला वस्त्र चढ़ाएं तथा पीपल में जल अर्पित करें।

♒ कुंभ राशि

मिश्रित फलदायी वर्ष रहेगा। व्यापार एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य नरम रहेगा, विशेष ध्यान आवश्यक है।

उपाय –

पीपल में जल अर्पित करें, काली वस्तुओं का दान करें एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

♓ मीन राशि

संघर्ष की स्थिति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, किंतु लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।

उपाय –

भगवान विष्णु की पूजा करें, पीपल में जल अर्पित करें एवं रुद्राभिषेक अवश्य कराएं।

✨ नव वर्ष 2026 सभी के लिए सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आए — यही मंगलकामना है। ✨

—

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य

पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक

अल्मोड़ा

📞 मोबाइल : 941170398

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आज है वर्त की पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

आज है वर्त की पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub