Saturday, February 28, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 5, 2026

पर्वतीय पत्रकार महासंघ देहरादून इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
पर्वतीय पत्रकार महासंघ देहरादून इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 316.34338;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 40;zeissColor: bright;

Spread the love

देहरादून। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड की जिला देहरादून इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नरेश बंसल रहे। अतिथियों ने संस्कृति टीम द्वारा सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित किया।डॉ बंसल ने अपने सम्बोधन में कहा कि शपथ का अपना एक विशेष महत्व होता है। जब कोई व्यक्ति शपथ लेता है, तो वह केवल शब्द नहीं बल्कि जिम्मेदारी का संकल्प करता है।

उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तम्भ बताते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता बरकरार है।

डॉ. बंसल ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनेक प्रकार की सूचनाएँ सुनने और पढ़ने को मिलती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग आज भी सुबह उठकर अख़बार पढ़ना नहीं भूलते, क्योंकि प्रिंट मीडिया पर विश्वास कायम है।

जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा एवं संजय कनौजिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. देवेंद्र भसीन तथा पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त और विश्वसनीय आवाज है। उन्होंने पहाड़ों में हो रहे पलायन, आपदाओं, विकास और पर्यावरण से जुड़े जमीनी मुद्दों को सामने लाने में पत्रकारों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मीडिया में अपेक्षित स्थान न मिलने पर चिंता भी व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में ग्रामीण एवं पर्वतीय पत्रकारों की सुरक्षा, फ्रीलांस पत्रकारों के अधिकार, आर्थिक असुरक्षा, फर्जी खबरों के दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता, तथा डिजिटल मीडिया की चुनौतियों और संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारिता कोई अपराध नहीं है और पत्रकारों के अधिकारों व हितों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इसके अतिरिक्त पर्वतीय संस्कृति, भाषा, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन विकास और सीमांत क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारिता की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन की एकजुटता, युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन और पत्रकार हितों के लिए महासंघ की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नरेश बंसल ने जिला इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मदन उपाध्याय जिला अध्यक्ष, श्रीमती रितु जिला महामंत्री, प्रकाश चंद नौटियाल उपाध्यक्ष, नीरज यादव संगठन मंत्री,श्रीमती सुनीता पंवार कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों में श्री यश पसबोला,अनिल कुमार ,अखिलेश नारायण, हरिराज ने शपथ ली मुख्य संरक्षक के रूप में मनमोहन आहूजा ने शपथ ली कार्यक्रम का संचालन महासंघ के प्रदेश महामंत्री अरुण कुमार मोगा ने किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में डॉ. दिनेश जोशी, पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर मदन मोहन पाठक, अनिलशाह, डीडी मित्तल, श्री सोमपाल, सुशील चमोली, महेश नारायण, सुशील त्यागी, बालेश बवानिया, डॉ. वी. डी. शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Previous Post

पर्वतीय पत्रकार महासंघ देहरादून इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Next Post

माघ कृष्ण चतुर्थी: गणेश जी की बुद्धि की अमर विजय! बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का सबसे शक्तिशाली दिन 🚩

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 3 मार्च 2026 को खग्रास चंद्रग्रहण: सूतक से मोक्ष तक विशेष सावधानी आवश्यक
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बरामद, चौखुटिया पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी मुस्कान
  • देवभूमि रंगमंच की शानदार प्रस्तुति, तक्षशिला स्कूल में होली उत्सव बना यादगार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
माघ कृष्ण चतुर्थी: गणेश जी की बुद्धि की अमर विजय! बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का सबसे शक्तिशाली दिन 🚩

माघ कृष्ण चतुर्थी: गणेश जी की बुद्धि की अमर विजय! बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का सबसे शक्तिशाली दिन 🚩

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999