Wednesday, July 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

February 8, 2026

बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, हजारों परिवारों की रही सहभागिता

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, धार्मिक, शिक्षा
0
बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, हजारों परिवारों की रही सहभागिता
Spread the love

बिठौरिया, 08 फरवरी 2026।

वार्ड संख्या 46 एवं 47 बिठौरिया में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों हिन्दू परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं संगठन की भावना को मजबूत करना रहा।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शिवेंद्र कश्यप रहे, जबकि महिला वक्ता के रूप में लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ के बीएड विभाग की प्रोफेसर डॉ. चन्द्रावती जोशी उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने कहा कि “हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा और मानव का विश्वास जागृत होगा।” उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना देश की सांस्कृतिक चेतना और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की थी। उन्होंने कहा कि हिंदू कोई मात्र पूजा पद्धति नहीं बल्कि एक व्यापक सांस्कृतिक विचार है, जिसके संरक्षण से ही विश्व संस्कृति सुरक्षित रह सकती है।

डॉ. कश्यप ने कहा कि जब संस्कृति सुरक्षित रहेगी, तभी देश का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने संघ के स्वयंसेवकों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद संगठन निरंतर आगे बढ़ता रहा है और वर्तमान में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।

महिला वक्ता डॉ. चन्द्रावती जोशी ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का भाव और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन विषयों पर विस्तार से विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान विवेक वाबरा की सांस्कृतिक टीम ने शिव-पार्वती नृत्य, गंगा मैया की आरती, काली माता स्तुति, फूलों की होली तथा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अंत में कपिल व्यास ने सभी हिन्दुओं से संगठित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मनोज पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमलेश त्रिपाठी, पार्षद दीपक विष्ट, पार्षद नवीन जोशी, राज्य मंत्री सूरज तिवारी, सुरेश भट्ट, कौस्तुभ जोशी, डॉ. नवीन शर्मा, नीरज जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

केंद्रीय बजट पर अल्मोड़ा में मीडिया से संवाद करेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे का कार्यक्रम

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
  • ऑरेंज अलर्ट: 30 जुलाई को नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट
  • आज है गुरु पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग और राशिफल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प

Next Post
केंद्रीय बजट पर अल्मोड़ा में मीडिया से संवाद करेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे का कार्यक्रम

केंद्रीय बजट पर अल्मोड़ा में मीडिया से संवाद करेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे का कार्यक्रम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999