Friday, February 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

February 13, 2026

25 सूत्रीय कार्यक्रम एवं ई-ऑफिस संचालन पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, रोजगार, शिक्षा
0
25 सूत्रीय कार्यक्रम एवं ई-ऑफिस संचालन पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Spread the love

अल्मोड़ा, 13 फरवरी 2026।

जनपद में विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 25 सूत्रीय कार्यक्रम एवं ई-ऑफिस संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित अनुश्रवण करते हुए अद्यतन आंकड़ों को समयबद्ध रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

ई-ऑफिस प्रणाली के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को अपने कार्यालयों में शत-प्रतिशत ई-ऑफिस संचालन लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों का संचालन, पत्राचार, अभिलेखों का संधारण एवं अनुमोदन की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जाए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके। साथ ही लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण करते हुए ई-ऑफिस को दैनिक कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

बैठक के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जनहित से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जा सकें।

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दन्या पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मेडिकल कॉलेजों में अब स्वास्थ्य सेवाओं का ‘मानवीय चेहरा’ बनेंगे सोशल वेलफेयर ऑफिसर
  • दन्या पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम एवं ई-ऑफिस संचालन पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी, स्कूली बच्चों को दिए यातायात नियमों के महत्वपूर्ण टिप्स

Next Post
दन्या पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार

दन्या पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999