Sunday, October 11, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 10, 2026

-मेल से मिली धमकी के बाद अल्मोड़ा जिला न्यायालय की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
-मेल से मिली धमकी के बाद अल्मोड़ा जिला न्यायालय की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ई-मेल आईडी के स्पैम सेक्शन में एक अज्ञात स्रोत से पुनः धमकी भरा मेल प्राप्त होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद पुलिस, अभिसूचना इकाई और एसडीआरएफ की टीमों ने न्यायालय परिसर में पहुंचकर व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय के प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले लोगों की फ्रिस्किंग की जा रही है तथा संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही परिसर के आसपास वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है और क्षेत्र में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस टीमों ने न्यायालय भवन के कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग क्षेत्र तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों की भी बारीकी से जांच की। साथ ही न्यायालय परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से परिसर की लगातार निगरानी की जा रही है। ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड में रखा गया है।

एसएसपी अल्मोड़ा ने कहा कि न्यायालय परिसर की गरिमा और शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

होली मिलन में बिखरे रंग और फाग के सुर, पर्वतीय पत्रकार महासंघ के कार्यक्रम में छाई वृंदावन की छटा

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub