Friday, March 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 13, 2026

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त हुए डीएम, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज और एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त हुए डीएम, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज और एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण
Spread the love

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने शुक्रवार को मड़धुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़ की इमारतों एवं अन्य कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण में उपयोग किए जा रहे निर्माण सामग्री का मटेरियल टेस्टिंग तत्काल कराई जाए और उसकी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके बाद जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय, पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लगी बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन खराब पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराज़गी जताते हुए मशीन को तत्काल बदलने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में मौजूद आम लोगों से बातचीत कर ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से संबंधित कार्यों की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि कहीं उन्हें कार्यालय में किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा तो नहीं हो रही है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Previous Post

हल्द्वानी में जिला पंचायत के गैंगमेटों का प्रदर्शन, नियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की उठाई मांग

Next Post

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रिकेट लीग, पुलिस का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
  • हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
  • देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
  • हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रिकेट लीग, पुलिस का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू
  • निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त हुए डीएम, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज और एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

Next Post
हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रिकेट लीग, पुलिस का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रिकेट लीग, पुलिस का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999