ॐ श्री गणेशाय नमः
दैनिक पंचांग एवं राशिफल
स्थान : अल्मोड़ा / हल्द्वानी
दिनांक : 15 मार्च 2026, रविवार
विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947
संवत्सर : सिद्धार्थी अयन : उत्तरायण
ऋतु : शिशिर ऋतु
मास : चैत्र मास दिन 1 गते संक्रांति
तिथि : चैत्र कृष्ण पक्ष पापमोचनी एकादशी युक्त द्वादशी तिथि
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज पापमोचनी एकादशी व्रत का पुण्यदायी प्रभाव रहेगा। साथ ही उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व फूलदेई भी आज ही मनाया जा रहा है, जो प्रकृति, समृद्धि और नव आरंभ का प्रतीक माना जाता है।
विशेष योग
आज आनंदादि योग के अंतर्गत गद नामक योग का प्रभाव रहेगा। यह योग परिश्रम से सफलता दिलाने वाला माना जाता है।
चंद्र स्थिति
आज चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेंगे।
राहुकाल
सायं 4:47 बजे से 6:17 बजे तक
इस समय में शुभ एवं मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए।
अभिजित मुहूर्त (मुहूर्तराज)
दिन में 11:54 बजे से 12:41 बजे तक
इस समय में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
🌼 दैनिक राशिफल
♈ मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। भूमि, भवन या वाहन से संबंधित लाभ के योग बन सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
♉ वृषभ राशि
आज मन प्रसन्न और संतुलित रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी।
♊ मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखें और अनावश्यक तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से निर्णय लें। संयम और सकारात्मक सोच से परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं।
♋ कर्क राशि
आज आपके लिए उन्नति के अच्छे संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
♌ सिंह राशि
आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। नेतृत्व क्षमता के कारण लोग आपके निर्णयों का सम्मान करेंगे।
♍ कन्या राशि
आज का दिन लाभदायक सिद्ध हो सकता है। संपत्ति, भूमि या निवेश से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई शुभ कार्य भी संभव है।
♎ तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। वाद-विवाद और अनावश्यक बहस से बचना ही हितकर रहेगा। कार्यों में धैर्य रखें और जल्दबाजी से निर्णय न लें। संयम और विवेक से दिन बेहतर बन सकता है।
♏ वृश्चिक राशि
आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। भूमि, भवन या किसी स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
♐ धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। मित्रों और सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा।
♑ मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में धैर्य और सावधानी रखें। अनावश्यक विवाद से बचें और अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। संयम से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
♒ कुंभ राशि
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जोखिम भरे निवेश से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। दिन के उत्तरार्ध में स्थिति बेहतर हो सकती है।
♓ मीन राशि
आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं और परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
☀️ आज का विशेष उपाय
आज सभी राशियों के जातक भगवान सूर्य नारायण की पूजा करें।
सूर्य देव को जल, रक्त चंदन एवं लाल पुष्प अर्पित करें और निम्न मंत्र का जप करें —
“ॐ घृणि सूर्याय नमः”
इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से आरोग्य, तेज, सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान, योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
यहां उपलब्ध सेवाएं –
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान (ऑनलाइन / ऑफलाइन)
साथ ही यहां से आप प्राप्त कर सकते हैं –
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टि दोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर एवं दुकान हेतु सिद्ध सुरक्षा कवच
• रत्न एवं धार्मिक सामग्री
विशेष पूजन सेवाएं –
अंगारक दोष पूजा | गुरु चांडाल योग पूजा | विष योग पूजा | कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन / ऑफलाइन)
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
(32 वर्षों से अधिक अनुभव)
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908





