Phyunli Flower: उत्तराखंड की लोक चेतना का प्रतीक ‘फ्यूंली’ मात्र एक फूल नहीं, बल्कि प्रकृति प्रेमी वनकन्या के बलिदान की अमर गाथा है. देहरादून के ‘ट्रीमैन’ मनमोहन बठकोरा ने एक बार फिर इस हिमालयी दर्शन को वसंत उत्सव के जरिए जीवंत किया है, जो हमें याद दिलाता है कि प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता कितना गहरा है.






