हल्द्वानी। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर हिंदू समाज के तत्वावधान में 18 मार्च 2026 को वाटिका बैंक्वेट हॉल में प्रातः 7 बजे से 108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज की सज्जन शक्ति सहभागिता कर महायज्ञ के साक्षी बनेंगे।
इस संबंध में सोमवार, 16 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे वाटिका बैंक्वेट हॉल में नववर्ष आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महायज्ञ से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।
महायज्ञ में महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज (अष्टा दसभुजा महालक्ष्मी मंदिर, बेरीपड़ाव) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जबकि मुख्य ब्रह्म के रूप में प्रोफेसर विनय विद्यालंकर यज्ञ का संचालन करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में हनुमान धाम छोई के मुख्य संस्थापक आचार्य विजय जी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री धनीराम जी का सानिध्य भी भक्तों को प्राप्त होगा।
आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
निवेदक:
नववर्ष आयोजन समिति, हल्द्वानी।





