Khana Khane Ke Bad Pani Kab Peena Chahiye: हम अक्सर खाना खत्म करते ही गटागट पानी पीना एक सामान्य आदत मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी चूक आपके पाचन तंत्र के लिए भारी पड़ सकती है. ऋषिकेश के डॉक्टर राजकुमार के अनुसार, भोजन के तुरंत बाद पानी पीना पेट में मौजूद उन जादुई पाचक रसों को पतला कर देता है जो खाने को ऊर्जा में बदलते हैं. इससे न सिर्फ पाचन प्रक्रिया सुस्त होती है, बल्कि गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियां भी घर कर लेती हैं. सेहतमंद रहने के लिए पानी कब और कैसे पीना चाहिए, जानिए इसका सही समय.






