Sunday, March 22, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 18, 2026

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमेश्वर के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, रोजगार, शिक्षा
0
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमेश्वर के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया
Spread the love

अल्मोड़ा, 18 मार्च 2026

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमेश्वर के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही संभव हो पा रहा है।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शिविर में 552 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिला।

समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में काफी सुविधा प्राप्त होगी। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र व्यक्तियों का मौके पर ही पंजीकरण कर लाभ वितरण की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

यह शिविर न केवल जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बना, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित

Previous Post

अल्मोड़ा में 22 मार्च को “दर्शन उत्सव–2026” का भव्य आयोजन, एक मंच पर सजेगी विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति

Next Post

Pickle Recipe: बिना धूप दिखाए 10 मिनट में तैयार करें चटपटा मिर्च का अचार, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • बाहर से पतली परत, ऊपर से मक्खन…बड़े रेस्टोरेंट को सीधी टक्कर, जानें नैनताली मोमो की सीक्रेट रेसिपी
  • प्रयागराज महोत्सव में रुद्रपुर की श्रुति गोलवरकर को मिला ‘आसरा विशिष्ट सेवा सम्मान’
  • PM मोदी ने भारत को पश्चिम एशिया की आग से बचा रखा है, राजनाथ सिंह ने किया खुलासा, कूटनीति से रुकेगा महाविनाश
  • मैदान वालों से क्यों इतने अलग होते हैं पहाड़ के मंदिर? इन्हें बनाने का एक खास तरीका, जानें सीक्रेट

Next Post
Pickle Recipe: बिना धूप दिखाए 10 मिनट में तैयार करें चटपटा मिर्च का अचार, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

Pickle Recipe: बिना धूप दिखाए 10 मिनट में तैयार करें चटपटा मिर्च का अचार, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999