अल्मोड़ा/सल्ट, 19 मार्च 2026।
थाना सल्ट क्षेत्र अंतर्गत चिमटा खाल बेंड के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर राहत कार्य किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को ट्रक संख्या UP 71T 3441 चांदपुर से चुना भरकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चिमटा खाल बेंड के पास चढ़ाई और तीखे मोड़ के दौरान अचानक ब्रेक ठीक से काम नहीं कर पाए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 से 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश पुत्र मंजूर (36 वर्ष) निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर तथा परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर घायल हो गए।
पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों को सामान्य चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में सहयोग





