India China Border Trade Resume News: 6 साल लंबे इंतजार के बाद भारत-चीन सीमा व्यापार जून के पहले हफ्ते से दोबारा बहाल होने जा रहा है. साल 2019 में लद्दाख झड़प और बिगड़ते रिश्तों के कारण बंद हुए इस व्यापार को विदेश मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है. पिथौरागढ़ डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि व्यापार के लिए पास, कस्टम और सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होने वाले इस ऐतिहासिक कारोबार से न केवल सीमावर्ती गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि व्यापारियों को साल भर की रोजी-रोटी का ठोस जरिया भी वापस मिल जाएगा.






