Dehradun footwear markets : देहरादून में इन दिनों ट्रेडिशनल फुटवियर का जादू देखते ही बन रहा है. ऐसी-ऐसी मोजरी और जूतियां आई हैं जो ग्राहकों को दूर से खींच लेती हैं. पलटन बाजार से लेकर राजपुर रोड तक के शोरूम्स में इनके रंग बिखरे पड़े हैं. बदलते फैशन के दौर में लोग अब हील्स के बजाय इन आरामदायक और स्टाइलिश मोजरियों को तरजीह दे रहे हैं. ये पैरों को सुकून के साथ-साथ शाही लुक भी देती हैं. लोकल 18 से दुकानदार मुस्कान बताती हैं कि अपनी नजाकत और ‘कट-वर्क’ डिजाइन के लिए मशहूर पाकिस्तानी जूतियों की बात ही अलग है.






