🕉️ ॐ श्री गणेशाय नमः 🕉️
📍 अल्मोड़ा / हल्द्वानी
📅 दिनांक : 24 मार्च 2026, मंगलवार
श्री संवत् 2083 | शाके 1948 | रौद्र नाम संवत्सर
सूर्यदेव उत्तरायण, बसंत ऋतु, चैत्र मास, दिन 10 गते
चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि
आज मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विशेष दिन है। धर्मशास्त्रों के अनुसार यह दिन आध्यात्मिक साधना, संयम, ईश्वर स्मरण और शुभ कार्यों की सिद्धि के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।
आज आनन्दादि योग में “स्थिर” नामक योग का प्रभाव रहेगा, जो स्थायी लाभ, संपत्ति प्राप्ति तथा महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए शुभ माना जाता है।
आज चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे, जिससे स्थिरता, आर्थिक उन्नति और पारिवारिक सुख के योग बनते हैं।
⏰ राहुकाल : दोपहर 3:19 बजे से 4:51 बजे तक
इस अवधि में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य आरंभ करना वर्जित माना गया है।
✨ अभिजित मुहूर्त (मुहूर्तराज)
प्रातः 11:51 बजे से 12:40 बजे तक
यह समय विवाह, पूजा, यात्रा, नया कार्य आरंभ, खरीदारी तथा अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ और सिद्धिदायक माना गया है।
🌼 आज का विस्तृत राशिफल
🔴 मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। परिवार में भी प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
🟢 वृषभ राशि
आज आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। मित्रों और परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में सुखद वातावरण रहेगा।
उपाय: गौमाता को गुड़ व हरा चारा खिलाएं।
🟡 मिथुन राशि
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी रह सकती है और कार्यों में अधिक दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें और किसी अजनबी पर अधिक भरोसा न करें।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
🔵 कर्क राशि
आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ चल-अचल संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
🟠 सिंह राशि
आज आपका दिन उन्नति और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। मित्रों और सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा तथा संपत्ति संबंधी लाभ मिल सकता है।
उपाय: सूर्य देव को प्रातःकाल तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
⚪ कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता कारक है। आप कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं जो भविष्य में लाभ देगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल दान करें।
⚖️ तुला राशि
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अनावश्यक यात्राओं से बचें और जोखिम वाले कार्यों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
🦂 वृश्चिक राशि
आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और संपत्ति से संबंधित लाभ मिल सकता है। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
🏹 धनु राशि
आज का दिन आर्थिक उन्नति और शुभ समाचार देने वाला रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।
🐐 मकर राशि
आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
🌊 कुंभ राशि
आज का दिन मध्यम फलदायी है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। कानूनी मामलों से दूर रहें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: काले तिल का दान करें।
🐟 मीन राशि
आज का दिन सुखद और शुभ रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक शांति और संतोष प्राप्त होगा।
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें और पीले वस्त्र धारण करें।
🌺 आज का विशेष धार्मिक उपाय
आज सभी बारह राशियों के जातकों को चाहिए कि वे भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें।
घर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ करें तथा किसी गौशाला में जाकर गौमाता को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।
ऐसा करने से संकटों का नाश, कार्यों में सफलता तथा घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
संस्थान में उपलब्ध सेवाएं
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
यहां से प्राप्त करें
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टि दोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर-दुकान के लिए सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
कर्मकांड एवं विशेष पूजा सेवाएं
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन / ऑफलाइन)
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
(32 वर्षों से अधिक अनुभव)
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908





