Lok Virasat Cultural Program Dehradun: विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर देहरादून की शाम लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर होने वाली है. 27 मार्च को हरिद्वार रोड स्थित सोशल भूलनी स्कूल में ‘बसंतोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तर भारत के सात राज्यों राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कलाकार अपनी पारंपरिक प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम के आयोजक डॉ. के.पी. जोशी के अनुसार, इस उत्सव का उद्देश्य देहरादून के लोगों को भारतीय लोककला और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है.





