यूपी के कानपुर में आश्रम चलाने वाले करौली शंकर महादेव को नया उदासीन अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है. मंगलवार को कनखल स्थित नया उदासीन अखाड़े में धार्मिक गुरु करौली शंकर महादेव का पट्टाभिषेक किया गया. इस कार्यक्रम में सन्यासी और बैरागी अखाड़ों के तमाम साधु संत शामिल हुए.