Monday, August 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 9, 2026

मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की प्रगति की समीक्षा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की प्रगति की समीक्षा
Spread the love

अल्मोड़ा | 9 अप्रैल 2026

अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सल्ट, सोमेश्वर, जागेश्वर और रानीखेत विधानसभा क्षेत्रों में 4 जुलाई 2021 से अब तक की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रगति पर चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की अद्यतन स्थिति नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि उच्च स्तर पर सही और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही और कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा करने और कार्यों में आ रही बाधाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को निर्धारित प्रारूप में समय से अद्यतन सूचनाएं उपलब्ध कराने को भी कहा।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

अक्षय तृतीया 2026 कब? 19 या 20 अप्रैल, जानें खरीदारी और दान-पुण्य का दिन और शुभ मुहूर्त

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रामनगर में गोकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 163 वाहन चालकों पर कार्रवाई; हुड़दंगियों पर भी कसा शिकंजा
  • योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर जन-जन तक पहुंचाएं: कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी
  • आज है कामिका एकादशी आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • पार्षद अमित साह ‘मोनू’ की पहल रंग लाई, डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर लगा क्रश बैरियर; हादसों का खतरा होगा कम

Next Post
अक्षय तृतीया 2026 कब? 19 या 20 अप्रैल, जानें खरीदारी और दान-पुण्य का दिन और शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया 2026 कब? 19 या 20 अप्रैल, जानें खरीदारी और दान-पुण्य का दिन और शुभ मुहूर्त

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999