Nainital Trending Insta Shawl: नैनीताल की ठंडी वादियों में इन दिनों एक खास तरह की शॉल ने धूम मचाई है. इंस्टा शॉल के नाम से मशहूर यह स्टाइलिश शॉल न केवल पर्यटकों को पहाड़ों की गुलाबी ठंड से बचा रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर रील्स और फोटो के लिए भी पहली पसंद बन गई है. महज 100 से 150 रुपये की कीमत में मिलने वाली यह शॉल इतनी लोकप्रिय हो गई है कि हर कोई इसे पहनकर अपनी यादें कैमरे में कैद करना चाहता है. जानिए आखिर क्या है इस शॉल की खासियत और यह क्यों बनी है पर्यटकों की पहली पसंद.





