Delhi Dehradun Expressway Politics : दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि अब सियासी बहस का केंद्र बनता दिख रहा है. एक तरफ ढाई घंटे की दूरी के सफर का दावा है, तो दूसरी तरफ देहरादून शहर के अंदर घंटों के जाम का सवाल उठ रहा है. इस मसले पर कांग्रेस कह रही है कि क्या यह एक्सप्रेसवे वाकई लोगों की जिंदगी आसान करेगा या फिर अधूरी तैयारी के कारण नई मुश्किलों को जन्म देगा.






