Bundle Massage Therapy Benefits: ऋषिकेश की वादियों में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए बंडल मसाज थेरेपी सुकून का नया ठिकाना बन गई है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कम समय में शरीर और दिमाग को पूरी तरह रिलैक्स करने का यह तरीका तेजी से फेमस हो रहा है. जड़ी-बूटियों से भरी पोटली और आयुर्वेद के प्राचीन विज्ञान का यह मेल न केवल मांसपेशियों के पुराने दर्द को खींच लेता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर गहरी नींद लाने में भी मददगार साबित होता है. थेरेपिस्ट मनीष के अनुसार, यह एक कस्टमाइज्ड अनुभव है जिसे हर व्यक्ति की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जाता है. आइए जानते हैं क्या है यह थेरेपी और कैसे ये आपके शरीर से थकान को दूर कर देती है.





