Chilli farming Tips: मिर्च की बंपर पैदावार हासिल करने के लिए पहाड़ों में किसान एक खास तकनीक अपनाते हैं, जिसे टॉप पिंचिंग या शीर्ष तोड़ना कहा जाता है. अक्सर लोग मिर्च के पौधे को सीधा और लंबा होते देख खुश होते हैं, लेकिन असल मुनाफा उसकी ऊंचाई में नहीं बल्कि उसकी चौड़ाई और घनेपन में छिपा है. सिर्फ एक छोटी सी कली को हटाकर आप अपने पौधे को मिर्चों से लाद सकते हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में इस पारंपरिक और वैज्ञानिक विधि का प्रयोग कर किसान एक ही पौधे से कई गुना ज्यादा उत्पादन प्राप्त करते हैं. यह तकनीक न केवल पौधे को झाड़ीनुमा और मजबूत बनाती है, बल्कि हर टहनी पर फूलों की संख्या को भी कई गुना बढ़ा देती है.





