Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. 12वीं की परीक्षा में ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी सुशीला मेंहदीरत्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है. उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री ने खुद उनको बधाई दी है.





