Uttarakhand Guldar-Tiger Attack: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आदमखोर का लगातार आतंक बना हुआ है. आए दिन हो रही घटनाओं से जंगलों के किनारे रह रहे ग्रामीण डरे हुए हैं. 100 से ज्यादा स्कूलों में ताला लटका हुआ है. बाकायदा जिले के डीएम को स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा है.