Rishikesh News: यूपी के सलीम वास्तिक की तरह अब ऋषिकेश में भी एक बहरूपिया पकड़ा गया है. दरअसल पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहा था. आरोपी ने अपनी पहचान छिपा ली थी और हिंदू संगठनों से जुड़कर बिना वीजा के देश में रह रहा था. उसने सत्यनिष्ठ आर्य नाम से गाजियाबाद के पते पर आधार कार्ड भी बनवाया हुआ है.






