देहरादून के परेड ग्राउंड में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना जारी है. इस प्रदर्शन में 7 महीने की गर्भवती सोनिया भी शामिल हैं. उनका कहना है कि बेहतर भविष्य और सालों की मेहनत का हक पाने के लिए वह धूप-बारिश में धरने पर बैठने को मजबूर हैं. सोनिया ने सरकार से महिला अभ्यर्थियों की परेशानियों को समझने और जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है.





