Trekking Safety Tips: पहाड़ों की खूबसूरती और ट्रेकिंग का रोमांच हर किसी को आकर्षित करता है, लेकिन बिना तैयारी के ट्रेक पर निकलना कई बार मुश्किलों में डाल सकता है. मौसम की सही जानकारी, जरूरी सामान, फिटनेस और हेल्थ से जुड़ी सावधानियां ट्रेक को सुरक्षित और यादगार बनाती हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रेकिंग सिर्फ घूमने का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और समझदारी का भी सफर है. सही जूते से लेकर फर्स्ट एड किट और शरीर को हाइड्रेट रखने तक, छोटी-छोटी बातें बड़े हादसों से बचा सकती हैं.






