Wednesday, July 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 19, 2026

निर्माणाधीन वृद्धाश्रम संपर्क सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
निर्माणाधीन वृद्धाश्रम संपर्क सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश
Spread the love

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को खत्याड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम हेतु बनाई जा रही संपर्क सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति एवं निर्माण संबंधी समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
जिलाधिकारी ने सड़क कटान वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि जहां भूस्खलन की संभावना दिखाई दे रही है, वहां तत्काल तकनीकी जांच कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने विशेष रूप से कहा कि सड़क निर्माण के दौरान आसपास स्थित भवनों एवं अन्य परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी सुरक्षात्मक उपायों को समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क को सुरक्षित, स्थिर एवं सुगम आवागमन योग्य बनाने के लिए रिटेनिंग वॉल, ड्रेनेज व्यवस्था, ढलान प्रबंधन तथा अन्य तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

इस घास की चाय क्यों पीते हैं पहाड़ों पर लोग? वजन घटाए…तनाव भगाए, चौंका देगा इसका सीक्रेट

Next Post

सिर्फ कुछ दिन…फिर बंद हो जाएगा ऋषिकेश का सबसे लंबा राफ्टिंग रूट, जानें कब तक उठा सकते हैं रोमांच का लुत्फ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है गुरु पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग और राशिफल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
सिर्फ कुछ दिन…फिर बंद हो जाएगा ऋषिकेश का सबसे लंबा राफ्टिंग रूट, जानें कब तक उठा सकते हैं रोमांच का लुत्फ

सिर्फ कुछ दिन...फिर बंद हो जाएगा ऋषिकेश का सबसे लंबा राफ्टिंग रूट, जानें कब तक उठा सकते हैं रोमांच का लुत्फ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999