Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सजे ‘थाईलैंड फेस्ट’ में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की विश्वप्रसिद्ध काष्ठ कला लोगों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है. पुश्तैनी कारीगर दानिश राजा-महाराजाओं के जमाने के पारंपरिक डिजाइनों को आज के मॉडर्न फ्लैट्स और घरों के इंटीरियर के हिसाब से तैयार कर रहे हैं. शीशम और सागौन से बने ये शाही उत्पाद स्पेन और यूरोप तक एक्सपोर्ट किए जाते हैं, जिनकी मजबूती 100 साल तक टस से मस नहीं होती.






