Wednesday, June 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 27, 2026

बकरीद पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
बकरीद पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर
Spread the love

हल्द्वानी, 27 मई 2026।

आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को जनपद नैनीताल में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में पर्व के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, पार्किंग प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

एसएसपी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, पर्यटन स्थलों, झीलों, घाटों, बैराजों, पार्कों, शॉपिंग मॉल्स एवं सुनसान इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इन स्थानों की निगरानी अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार की जाएगी।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को 24×7 सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या सांप्रदायिक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

पर्व के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस एवं सीपीयू की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी। प्रमुख मार्गों पर यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी।

Area Domination और फ्लैग मार्च के निर्देश

सभी थाना प्रभारियों को पीएसी एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने साथ PA System रखने के भी निर्देश दिए गए ताकि आवश्यकता पड़ने पर आमजन को तत्काल सूचनाएं दी जा सकें।

धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा

जनपद के मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्चों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर विशेष चेकिंग और ‘क्लीन स्वीप’ अभियान चलाया जाएगा। होटल, ढाबों, धर्मशालाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी सत्यापन अभियान तेज किया जाएगा।

हाई अलर्ट पर रहेगा पुलिस बल

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरा पुलिस बल ‘कमरबंदी’ की स्थिति में रहेगा ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। रात्रि के समय सभी सीओ, थाना एवं चौकी प्रभारी स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करेंगे।

बकरीद पर्व हेतु तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल

एसपी – 03

सीओ – 04

SHO/SO – 14

SI/ASI – 75

हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल – 254

PAC – 02 कंपनी

फायर टीम – 05

ड्रोन टीम – 04

SDRF – 02 टीम

बैठक में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल अंजना, क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित सभी थाना प्रभारी, अभिसूचना इकाई, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों से पर्व को भाईचारे, शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

Previous Post

पहाड़ का ये रसीला फल क्यों इतना मशहूर? मुरब्बा बनाओ या कच्चा खाओ, गर्मियों में पीक पर डिमांड

Next Post

Uttarakhand News : त्यूणी के जंगलों में भीषण आग, सेब के कई बागान जलकर राख, देखी गई गगनचुंबी लपटें

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • लोकतंत्र की असली ताकत : जागरूक नागरिक और जिम्मेदार समाज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी
  • कुमायूँ परिक्षेत्र को मिला नया नेतृत्व: निवेदिता कुकरेती ने संभाली आईजी की कमान, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा रहेंगी प्राथमिकता
  • जागेश्वर पुलिस की तत्परता रंग लाई, श्रद्धालु का खोया मोबाइल घंटों में बरामद

Next Post
Uttarakhand News : त्यूणी के जंगलों में भीषण आग, सेब के कई बागान जलकर राख, देखी गई गगनचुंबी लपटें

Uttarakhand News : त्यूणी के जंगलों में भीषण आग, सेब के कई बागान जलकर राख, देखी गई गगनचुंबी लपटें

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999