Dehradun News: देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार में भीषण गर्मी के बीच मानवता की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग सुशील कुमार मित्तल पिछले 28 सालों से बिना किसी बाहरी सहयोग के अकेले ही राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं. साल 1996 से अपनी दुकान के बाहर मटके रखकर शीतल जल पिलाने वाले सुशील कुमार ने हाल ही में आए पानी के भारी संकट के दौरान भी अपनी जेब से टैंकर मंगवाकर इस सेवा को रुकने नहीं दिया.





