Nainital Zoo : इन दिनों नैनीताल जू में पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हिमालयन काला भालू बना हुआ है. गर्मी से बचाने के लिए उसकी डाइट में बदलाव किया गया है. तापमान में लगातार वृद्धि के बीच चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों के रहने के वातावरण में भी कई बदलाव किए हैं. जू प्रशासन का कहना है कि गर्मियों में जानवरों के शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी है. भालू के बाड़े में बने तालाब को लगातार पानी से भरा जा रहा है, ताकि वह जरूरत पड़ने पर उसमें जाकर खुद को ठंडा रख सके. रेड पांडा स्वभाव से सर्द वातावरण में रहने वाले जीव हैं, इनके लिए अलग इंतजाम है.





