🌺 दैनिक पंचांग एवं विस्तृत राशिफल 🌺
ॐ श्री गणेशाय नमः ,अल्मोड़ा/हल्द्वानी
दिनांक : 1 जून 2026, सोमवार
ज्येष्ठ मास 18 गते ,भारतीय कालगणना के अनुसार आज श्री संवत् 2083, शाके 1948 तथा रौद्र नाम संवत्सर चल रहा है। सूर्यदेव उत्तरायण में विराजमान हैं तथा ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव बना हुआ है। आज ज्येष्ठ अधिक मास, कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
आज के दिन आनन्दादि योग में “मध्य पदम्” नामक शुभ योग का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा सायंकाल 7 बजकर 08 मिनट तक वृश्चिक राशि में रहकर तत्पश्चात धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
⏰ राहुकाल
प्रातः 6:54 बजे से 8:38 बजे तक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अवधि में किसी भी नए, शुभ अथवा मांगलिक कार्य का शुभारंभ करना वर्जित माना गया है।
🌟 आज का श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त
मुहूर्तराज अभिजित मुहूर्त
प्रातः 11:39 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
यह समय विशेष रूप से विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय, व्यवसाय प्रारंभ, पूजन, धार्मिक अनुष्ठान, निवेश, शुभ यात्रा एवं अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🌼 विस्तृत दैनिक राशिफल 🌼
♈ मेष राशि
आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में किया गया कोई भी निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। सायंकाल के बाद लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा कोई महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 9
♉ वृषभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। व्यापारियों के लिए लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 6
♊ मिथुन राशि
आज का दिन प्रसन्नता एवं उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। परिवार में किसी शुभ समाचार के आगमन से हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 5
♋ कर्क राशि
आज धन संबंधी मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। वाहन अथवा संपत्ति संबंधी योजनाओं पर विचार हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग : चांदी
शुभ अंक : 2
♌ सिंह राशि
आज अनावश्यक भागदौड़ बनी रह सकती है। निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। किसी विवाद में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। सायंकाल के बाद शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा तथा तनाव कम होगा।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 1
♍ कन्या राशि
आज का दिन सफलता और सम्मान प्रदान करने वाला रहेगा। मित्रों और सहयोगियों का भरपूर समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 5
♎ तुला राशि
आज विशेष उपलब्धियों का दिन है। भूमि, भवन अथवा वाहन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति अथवा नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 6
♏ वृश्चिक राशि
आज आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ दिन रहेगा। धन लाभ के नए स्रोत विकसित होंगे। घर में धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 9
♐ धनु राशि
आज धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। किसी भी प्रकार के निवेश से पूर्व विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। सायंकाल के बाद परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 3
♑ मकर राशि
आज आर्थिक लाभ और उन्नति के प्रबल योग हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 8
♒ कुंभ राशि
आज का दिन विशेष सफलता देने वाला सिद्ध होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।
शुभ रंग : आसमानी
शुभ अंक : 4
♓ मीन राशि
आज का दिन अत्यंत शुभ एवं प्रगतिकारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ एवं प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 7
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔱 आज का विशेष ज्योतिषीय उपाय
आज सभी बारह राशियों के जातकों को भगवान शिव की आराधना विशेष फल प्रदान करेगी। प्रातःकाल शिवलिंग पर शुद्ध जल, दूध एवं बिल्वपत्र अर्पित करें तथा श्रद्धापूर्वक “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
इससे मानसिक शांति, कार्यसिद्धि, रोग निवारण, आर्थिक उन्नति एवं पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
🌺 हर हर महादेव 🌺
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
उपलब्ध सेवाएं
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
उपलब्ध धार्मिक सामग्री
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टिदोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
विशेष पूजन सेवाएं
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक (32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव)
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908




