Wednesday, July 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 8, 2026

रफ्तार का कहर: बरेली रोड पर डम्पर की चपेट में आई 18 वर्षीय आलिया, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
रफ्तार का कहर: बरेली रोड पर डम्पर की चपेट में आई 18 वर्षीय आलिया, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार
Spread the love

हल्द्वानी। दिनांक 8/6/2026

बरेली रोड स्थित इंदिरा नगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आलिया (18) पुत्री शानू, निवासी इंदिरा नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि आलिया सड़क पर जा रही थी, तभी एक डम्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह वाहन के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त निगरानी रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय लागू करने की मांग की है।

Previous Post

महिला स्वरोजगार को मिली नई उड़ान: आरसेटी नैनीताल में 31 दिवसीय गारमेंट्स प्रशिक्षण का सफल समापन

Next Post

औषधि विभाग की सख्ती: अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी, एक का कारोबार तत्काल रोका

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है श्री हरि विष्णु देव शयनी एकादशी व्रत और तुलसी रोपण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
औषधि विभाग की सख्ती: अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी, एक का कारोबार तत्काल रोका

औषधि विभाग की सख्ती: अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी, एक का कारोबार तत्काल रोका

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999