🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल
16 जून 2026 मंगलवार
ॐ श्री गणेशाय नमः
अल्मोड़ा/हल्द्वानी
विक्रम संवत् : 2083 ,शक संवत् : 1948
संवत्सर : रौद्र नाम संवत्सर ,ऋतु : ग्रीष्म ऋतु
अयन : उत्तरायण ,मास : आषाढ़ 2 गते
पक्ष : शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष ,तिथि : द्वितीया
आज आनन्दादि योग के अंतर्गत चर नामक योग का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहेंगे, जिससे बुद्धि, संवाद और व्यावसायिक गतिविधियों में गति बनी रहेगी।
⛔ राहुकाल
दोपहर 3:40 बजे से सायं 5:25 बजे तक
इस अवधि में किसी भी शुभ, मांगलिक अथवा नए कार्य का आरंभ करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है।
🌟 आज का शुभ मुहूर्त
मुहूर्तराज अभिजित मुहूर्त
प्रातः 11:41 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक
यह समय विशेष रूप से शुभ माना गया है। विवाह, गृहप्रवेश, पूजन, नवीन कार्यारंभ, महत्वपूर्ण निर्णय, खरीदारी एवं शुभ यात्राओं के लिए अत्यंत फलदायी रहेगा।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔮 आज का राशिफल
♈ मेष राशि
आज का दिन शुभ एवं मंगलकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
♉ वृषभ राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तथा आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों एवं सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
♊ मिथुन राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में स्थित होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता एवं उत्साह का वातावरण रहेगा।
♋ कर्क राशि
दिन सामान्य फलदायी रहेगा। अनावश्यक यात्राओं से बचें। निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा विवादों से दूर रहें।
♌ सिंह राशि
आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।
♍ कन्या राशि
दिन सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में आनंद एवं उत्सव का माहौल रहेगा।
♎ तुला राशि
घरेलू जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
♏ वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतें। अनावश्यक विवादों से बचें। निवेश एवं धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।
♐ धनु राशि
आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
♑ मकर राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय एवं नौकरी में लाभ के संकेत हैं।
♒ कुंभ राशि
दिन आनंददायक रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा तथा सुखद यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है।
♓ मीन राशि
दिन मध्यम फलदायी रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। विरोधी आपकी छवि प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं, अतः संयम एवं विवेक बनाए रखें।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🌺 आज का विशेष ज्योतिषीय उपाय
आज सभी बारह राशियों के जातक भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें तथा सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
🐄 गौशाला में जाकर गौमाता को गुड़ खिलाने से विशेष पुण्य एवं शुभ फल की प्राप्ति होगी।
🚩 हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ करने से ग्रहबाधाओं में कमी आती है तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
उपलब्ध सेवाएं
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• ज्योतिषीय परामर्श एवं समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
उपलब्ध धार्मिक सामग्री
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टिदोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर एवं प्रतिष्ठान हेतु सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
विशेष कर्मकांड एवं पूजन
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग शांति
• विष योग निवारण पूजा
• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
👨🏻🏫 वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
(32 वर्षों से अधिक का ज्योतिष एवं कर्मकांड अनुभव)
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908
🌸 “सत्कर्म, सद्विचार और ईश्वर भक्ति ही जीवन के वास्तविक शुभ योग हैं।” 🌸





