Friday, August 21, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 5, 2026

रामनगर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार; 10 महिलाएं मुक्त, एक नाबालिग भी शामिल

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
रामनगर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार; 10 महिलाएं मुक्त, एक नाबालिग भी शामिल
Spread the love

हल्द्वानी/रामनगर। नैनीताल पुलिस ने रामनगर स्थित एक बड़े रिसॉर्ट में संचालित हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त छापेमारी के दौरान 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। मौके से 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है और उसके जनरल मैनेजर की तलाश शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में 4 जुलाई को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिसॉर्ट में छापेमारी की गई। वहां बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई 10 महिलाओं (एक नाबालिग सहित) को पाया गया। मौके पर मौजूद 52 लोग महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब और नशे की पार्टी, अश्लील नृत्य तथा नोट उड़ाने जैसी गतिविधियों में लिप्त मिले।

कंपनी की पार्टी की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार ने बताया कि वह मेरठ में कीटनाशक निर्माण कंपनी संचालित करता है और कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए यह पार्टी आयोजित की गई थी।

जांच में सामने आया कि लगभग 10 दिन पहले रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और तथाकथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था कराने को कहा गया था। 4 से 5 जुलाई तक रिसॉर्ट करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था। आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से व्यवस्था कराई थी।

रजिस्टर में एंट्री न करने के दिए गए थे निर्देश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने होटल स्टाफ को पार्टी में आए किसी भी व्यक्ति या महिला का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज नहीं करने के निर्देश दिए थे, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। इसी आधार पर रिसॉर्ट को सील कर दिया गया।

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज

सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में बीएनएस की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 5 व 6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी

शराब की 3 पेटियां और बीयर की 1 पेटी

₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां

महिलाओं पर उड़ाए गए नोटों का पुलिंदा

आपत्तिजनक सामग्री

लैपटॉप व चार्जर

कई मोबाइल फोन, जिनमें कार्यक्रम और महिलाओं से संबंधित फोटो व चैट मिली

डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स

 

रिसॉर्ट मैनेजर फरार

पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम को मिला पुरस्कार

इस सफल कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संयुक्त पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Previous Post

उत्तराखंड में मानसून का कहर: नैनीताल-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कुमाऊं के कई जिलों में भारी बारिश का खतरा

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नैनीताल प्रशासन की बड़ी पहल 109 गांव रेड जोन में चिन्हित, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी सुरक्षा—2.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत
  •  मौत के मुहाने से जिंदगी खींच लाई नैनीताल पुलिस! कौलटैक्स नहर के तेज बहाव में बह रहा था 35 वर्षीय युवक, अंधेरी रात में पुलिस जवान ने नहर में छलांग लगाकर बचाई जान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
  • 500 मीटर अधूरे पैदल मार्ग और गणेशीगैर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999