Tuesday, July 21, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 20, 2026

मानसून को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह सख्त, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

News Deskby News Desk
in आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड, राजनीति
0
मानसून को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह सख्त, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
Spread the love

अल्मोड़ा | 20 जुलाई, 2026

जनपद में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में उन्होंने सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने तहसील स्तर पर गठित सभी क्विक रिस्पांस टीमों (QRT) को हर समय तैयार रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं।

 

उन्होंने नगर निकायों, लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित विभागों को नालियों की नियमित सफाई कराने, सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों का समय पर कटान कराने तथा संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

विद्युत विभाग को जर्जर बिजली के पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने और मानसून के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

 

स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण, चिकित्सकीय टीमों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए। वहीं जल संस्थान एवं जल निगम को पेयजल की गुणवत्ता और नियमित आपूर्ति बनाए रखने के साथ वर्षाकाल में जलापूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्परता से कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Previous Post

सावन के पहले सोमवार मातम में बदला: सरयू नदी की उफनती लहरों में बहा 8 वर्षीय मासूम, मंदिर परिसर में मची चीख-पुकार

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • लोकसंस्कृति के सशक्त हस्ताक्षर धीरू दा नहीं रहे, श्री नंदा देवी रामलीला कमेटी ने कहा— सांस्कृतिक जगत की अपूरणीय क्षति
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मानसून को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह सख्त, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • सावन के पहले सोमवार मातम में बदला: सरयू नदी की उफनती लहरों में बहा 8 वर्षीय मासूम, मंदिर परिसर में मची चीख-पुकार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999