🕉️ ॐ श्री गणेशाय नमः 🕉️
🌿 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🌿
📅 शनिवार, 25 जुलाई 2026
अल्मोड़ा | हल्द्वानी | उत्तराखंड
विक्रम संवत् : 2083 ,शक संवत् : 1948
संवत्सर : रौद्र ,अयन : दक्षिणायन
ऋतु : वर्षा ,मास : श्रावण दिन 10 गते
पक्ष : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
तिथि : एकादशी ,श्री हरि शयनी, एकादशी
वार : शनिवार
🌙 ग्रह-नक्षत्र
चंद्रमा – वृश्चिक राशि में स्थित।
आनन्दादि योग – मध्य में मूसल योग का प्रभाव।
⛔ राहुकाल
प्रातः 8:50 बजे से 10:32 बजे तक। इस अवधि में शुभ एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ करना वर्जित माना गया है।
✅ अभिजीत मुहूर्त
प्रातः 11:48 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक। इस समय सभी शुभ एवं मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
🌺 आज का विशेष पर्व
श्री हरि (देव) शयनी एकादशी एवं तुलसी रोपण
आज का दिन सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र एवं पुण्यदायी माना जाता है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं। इसी कारण इसे देवशयनी या हरिशयनी एकादशी कहा जाता है। आज से चातुर्मास का शुभारंभ भी होता है।
📖 विशेष लेख
श्री हरि शयनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व
श्री हरि शयनी एकादशी सनातन परंपरा के सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। मान्यता है कि आज के दिन भगवान श्री विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शय्या पर चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है, जो साधना, संयम, जप, तप और भक्ति का विशेष काल माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति के समस्त पापों का क्षय होता है तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।
आज तुलसी रोपण का भी विशेष महत्व है। तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाने तथा उसकी नियमित पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि बनी रहती है।
इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु को पीले पुष्प, तुलसी दल, पंचामृत एवं फल अर्पित करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” तथा “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जप विशेष फलदायी माना गया है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र एवं दक्षिणा का दान करें।
🔮 राशिफल
♈ मेष – यात्रा एवं निवेश में सावधानी रखें, स्वास्थ्य का ध्यान दें।
♉ वृषभ – महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे, आर्थिक लाभ के योग।
♊ मिथुन – परिवार में सुख-शांति, कार्यों में सफलता मिलेगी।
♋ कर्क – आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
♌ सिंह – जल्दबाजी से बचें, सोच-समझकर निर्णय लें।
♍ कन्या – उन्नति एवं आर्थिक मजबूती के संकेत।
♎ तुला – शुभ समाचार एवं रुके कार्य पूरे होने के योग।
♏ वृश्चिक – सम्मान, आत्मबल और पारिवारिक सुख में वृद्धि।
♐ धनु – विवाद एवं जोखिमपूर्ण निवेश से बचें।
♑ मकर – कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा।
♒ कुंभ – परिवार में प्रसन्नता, संतान पक्ष से शुभ समाचार।
♓ मीन – उन्नति, आत्मविश्वास और धन लाभ के योग।
🕉️ आज का विशेष उपाय
शनिवार एवं शयनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान श्री हनुमान एवं शनिदेव की पूजा करें। सुंदरकांड का पाठ करें, पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें तथा “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। अपनी सामर्थ्य अनुसार काले तिल, उड़द, सरसों का तेल या अन्य काली वस्तुओं का दान करें। इससे शनि कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन के अनेक कष्ट दूर होते हैं।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
उपलब्ध सेवाएं
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
उपलब्ध आध्यात्मिक सामग्री
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टि दोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर-दुकान हेतु सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
विशेष पूजा सेवाएं
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक
(33 वर्षों से अधिक ज्योतिषीय अनुभव)
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908
🌺 “श्री हरि की कृपा आप एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। हरि शयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।”




