ॐ श्री गणेशाय नमः 🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🌺
अल्मोड़ा/हल्द्वानी ,दिनांक : 31 जुलाई 2026, शुक्रवार
विक्रम संवत् : 2083 शक संवत् : 1948
संवत्सर : रौद्र नाम ,अयन : दक्षिणायन
ऋतु : वर्षा ऋतु मास : श्रावण मास दिन 16 गते
पक्ष : श्रावण कृष्ण पक्ष ,तिथि : द्वितीया ,वार : शुक्रवार
योग : आनन्दादि योग के साथ मध्याह्न तक धाता नामक योग का प्रभाव रहेगा, जो शुभ कार्यों, धन संबंधी निर्णयों तथा धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।
चन्द्रमा : प्रातः 6 बजकर 38 मिनट पर चन्द्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे जनसंपर्क, नए विचार, सामाजिक कार्य एवं मित्रों से सहयोग मिलने के योग बनेंगे।
राहुकाल : प्रातः 10:33 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक।
इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, नया व्यापार प्रारंभ करना तथा अन्य शुभ एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ करना वर्जित माना गया है।
🔮 आज का विस्तृत राशिफल
♈ मेष
आज का दिन अत्यंत शुभ एवं उन्नतिकारक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों एवं परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।
♉ वृषभ
आज का दिन सुखद एवं मंगलमय रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। व्यवसाय एवं नौकरी में लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा।
♊ मिथुन
भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा आय के नए स्रोत बन सकते हैं। मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
♋ कर्क
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। प्रत्येक निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तथा वाहन सावधानी से चलाएं।
♌ सिंह
आज आत्मविश्वास एवं ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
♍ कन्या
आज का दिन उत्तम रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा व्यापार एवं नौकरी में लाभ मिलेगा। मानसिक शांति एवं प्रसन्नता बनी रहेगी।
♎ तुला
आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख-शांति एवं हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ एवं सम्मान प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।
♏ वृश्चिक
आज का दिन सामान्य से मध्यम रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अनावश्यक विवाद एवं क्रोध से बचें। पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। संयम एवं धैर्य बनाए रखें।
♐ धनु
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं।
♑ मकर
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
♒ कुंभ
आज का दिन विशेष सफलता प्रदान करने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति एवं आनंद का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए समय शुभ है।
♓ मीन
आज का दिन सामान्य रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सावधानी एवं धैर्य रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक लेन-देन एवं निवेश सोच-समझकर करें। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
🌸 आज का शुभ उपाय
आज शुक्रवार के दिन सभी बारह राशियों के जातक माता महालक्ष्मी की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करें। घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें तथा अपनी श्रद्धानुसार सफेद वस्तुओं (चावल, मिश्री, दूध, सफेद वस्त्र आदि) का दान करें। ऐसा करने से धन, सुख-समृद्धि एवं पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होने की मान्यता है।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
संस्थान में उपलब्ध सेवाएँ – • बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
यहाँ उपलब्ध – • सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टि दोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर एवं दुकान हेतु सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
विशेष कर्मकांड एवं पूजन – • अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक
(33 वर्षों से अधिक का अनुभव)
📞 संपर्क : 9411703908




