Wednesday, August 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 19, 2026

डीलरों की मनमानी पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, पकड़े जाने पर 15 गुना लाइफ टाइम टैक्स का जुर्माना

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड, राजनीति
0
लोअर माल रोड की सुस्त मरम्मत पर कुमाऊँ आयुक्त का कड़ा रुख, PWD अधिकारियों से जवाब-तलब; CCTV निगरानी के आदेश
Spread the love

नैनीताल, 19 अगस्त 2026। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया वाहनों को लेकर कुमाऊं मंडल प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री, उत्तराखंड दीपक रावत ने ऐसे वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के साथ ही नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आयुक्त के संज्ञान में आया कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ दोपहिया वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित हुए ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। नियमों के अनुसार बिना पंजीकरण के किसी भी वाहन का सार्वजनिक सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है।

डीलरों की लापरवाही पड़ी तो पड़ेगा भारी जुर्माना

आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई वाहन डीलर वाहन खरीदने वाले व्यक्ति को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का वाहन बेचकर उसे सड़क पर संचालन के लिए देता है, तो संबंधित डीलर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे डीलर पर लाइफ टाइम टैक्स के 15 गुना तक जुर्माना आरोपित किया जाएगा।

सात दिन में मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

आयुक्त ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी एवं अल्मोड़ा को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर चल रहे दोपहिया वाहनों को चिन्हित किया जाए और संबंधित वाहन डीलरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान में की गई कार्रवाई की संपूर्ण आख्या सात दिनों के भीतर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

सड़क पर बिना नंबर दौड़ रहे वाहनों पर प्रशासन की नजर

आयुक्त ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और वाहन संचालन से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराना है। अब परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद बिना नंबर के दोपहिया वाहन बेचने और उन्हें सड़क पर चलाने देने वाले डीलरों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

नियम तोड़ा तो डीलर पर भारी पड़ेगा जुर्माना—अब बिना नंबर वाहन बेचने वालों की खैर नहीं।

Previous Post

वारंटियों पर अल्मोड़ा पुलिस का शिकंजा, यूपी से कुर्की वारंटी गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • डीलरों की मनमानी पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, पकड़े जाने पर 15 गुना लाइफ टाइम टैक्स का जुर्माना
  • वारंटियों पर अल्मोड़ा पुलिस का शिकंजा, यूपी से कुर्की वारंटी गिरफ्तार
  • जूनोटिक बीमारियों की निगरानी को मिला नया बल, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ‘वन हेल्थ’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण
  • आज है सातूं और डोर पूजा महिलाएं धारण करेंगी डोर दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रोजगार से युवा आयोग तक, धामी सरकार ने युवाओं को दी नई उम्मीद: देवाशीष नेगी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999