Saturday, August 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 29, 2026

पत्रकार हितों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम धामी से मिला पर्वतीय पत्रकार महासंघ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
पत्रकार हितों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम धामी से मिला पर्वतीय पत्रकार महासंघ
Spread the love

हल्द्वानी, 29 अगस्त 2026। पत्रकारों और छोटे मीडिया संस्थानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पर्वतीय पत्रकार महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकार हितों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने मुख्यमंत्री के समक्ष न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों में संशोधन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में विभिन्न आकार के बैनर विज्ञापनों के लिए निर्धारित ₹1,200 की समान दर व्यावहारिक नहीं है। वेबसाइट की पहुंच, विज्ञापन के आकार, स्थान, अवधि तथा सर्वर और तकनीकी संचालन लागत को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन दरों की समीक्षा की जानी चाहिए।

महासंघ ने कुमाऊं मंडल के पत्रकारों की सुविधा के लिए हल्द्वानी में प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की शाखा अथवा उपशाखा खोलने के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकार की ओर से संस्तुति भेजने की मांग की। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विज्ञापन मान्यता समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया गया।

डिजिटल मीडिया, साइबर सुरक्षा और AI प्रशिक्षण की मांग

ज्ञापन में पत्रकारों के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास कार्यक्रम शुरू करने की मांग की गई। महासंघ ने बदलते मीडिया परिदृश्य को देखते हुए डिजिटल मीडिया, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया।

महासंघ ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए रेलवे यात्रा में पूर्व में मिलने वाली रियायत को बहाल कराने के लिए केंद्र सरकार से पहल करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

वयोवृद्ध पत्रकारों की पेंशन ₹15 हजार करने की मांग

ज्ञापन में पत्रकारों और मीडिया संस्थानों का अधिकृत एवं अद्यतन डाटा बैंक तैयार करने, पात्र वयोवृद्ध पत्रकारों की पेंशन बढ़ाकर कम से कम ₹15 हजार प्रतिमाह करने तथा पेंशन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई।

इसके अलावा देहरादून और हल्द्वानी में पत्रकार आवास योजना शुरू करने, आसान किश्तों एवं रियायती शर्तों पर आवास उपलब्ध कराने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सचिवालय प्रवेश की प्रक्रिया सरल करने तथा गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निर्धारित शुल्क पर सरकारी गेस्टहाउस में ठहरने की सुविधा देने की मांग भी की गई।

छोटे समाचार पत्रों के लिए वार्षिक विज्ञापन पैकेज

महासंघ ने लघु एवं मझौले समाचार पत्रों के लिए वार्षिक विज्ञापन पैकेज निर्धारित करने तथा विज्ञापन बिलों के ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण और समयबद्ध ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था लागू करने की मांग भी रखी।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा कि तकनीकी और संचालन लागत लगातार बढ़ने से छोटे मीडिया संस्थानों तथा पत्रकारों के सामने अनेक व्यावहारिक चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्रकार हितों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के संरक्षक मंडल सदस्य डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. राजेंद्र क्वीरा, भावना पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक, जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती, महानगर अध्यक्ष धीरज जोशी, गिरीश चंदोला, दीपक मनराल, सुरेंद्र मौर्य, आनंद बत्रा,, जसवीर सिंह, उत्कर्ष जोशी सहित और अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

 

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

हल्द्वानी से उत्तराखंड के खेल इतिहास में नए युग का आगाज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • हल्द्वानी से उत्तराखंड के खेल इतिहास में नए युग का आगाज
  • पत्रकार हितों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम धामी से मिला पर्वतीय पत्रकार महासंघ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देवीधुरा के मां वाराही धाम में रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने किया बग्वाल मेले का शुभारंभ, प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
  • आज मनाया जाएगा भाई -बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पुरूष धारण करेंगे जनेऊ आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
हल्द्वानी से उत्तराखंड के खेल इतिहास में नए युग का आगाज

हल्द्वानी से उत्तराखंड के खेल इतिहास में नए युग का आगाज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999