Sunday, October 4, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 4, 2026

रात के अंधेरे में गांजे की बड़ी खेप लेकर निकले तीन तस्कर दबोचे, कार से 54.542 किलो गांजा बरामद

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
रात के अंधेरे में गांजे की बड़ी खेप लेकर निकले तीन तस्कर दबोचे, कार से 54.542 किलो गांजा बरामद
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG और भतरौजखान पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मारुति स्विफ्ट कार से कुल 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 13 लाख 63 हजार 550 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसी क्रम में थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी अभियान के तहत सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार और प्रभारी SOG अल्मोड़ा सुनील धानिक के नेतृत्व में 2 और 3 अक्टूबर की मध्य रात्रि को पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने चौकी तिराहा जेनल-भिकियासैंण मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मारुति स्विफ्ट कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों और वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में कार के अंदर चार कट्टों से गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक चारों कट्टों में क्रमशः 16.272 किलो, 9.200 किलो, 14.030 किलो और 15.040 किलो गांजा मिला। इस तरह कुल 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को भी सीज कर दिया। मामले में थाना भतरौजखान में FIR संख्या 22/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अब बरामद गांजे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अफ्फान (21) पुत्र निसार अहमद और अदनान (20) पुत्र अजहर अली, निवासी मौहल्ला अब्बलपुरी, टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश तथा अजय चौहान (23) पुत्र हरि सिंह, निवासी ग्राम फन्तावाला, टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

पुलिस टीम में शामिल रहे

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजाराम, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल नीरज पाल शामिल रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

ये कैसी आस्था, कैसा विश्वास? कैंची के जाम ने पहाड़ की जिंदगी रोक दी —वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन पाठक

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रात के अंधेरे में गांजे की बड़ी खेप लेकर निकले तीन तस्कर दबोचे, कार से 54.542 किलो गांजा बरामद
  • ये कैसी आस्था, कैसा विश्वास? कैंची के जाम ने पहाड़ की जिंदगी रोक दी —वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन पाठक
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कृषि मेले में यूओयू का ज्ञान-विस्तार अभियान, ग्रामीणों और किसानों को निःशुल्क पुस्तकें देकर उच्च शिक्षा से जुड़ने का आह्वान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub