हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गोलापार्किंग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शानू उर्फ राजा (21), पुत्र स्व. याकूब, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 इंजेक्शन बरामद हुए।
बरामद इंजेक्शनों में 25 बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन (2 एमएल) और 25 एविल इंजेक्शन (10 एमएल) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 189/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ज्योति कोरंगा, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल लक्ष्मण शामिल रहे। नैनीताल पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।


