ॐ श्री गणेशाय नमः 🙏
🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🌺
अल्मोड़ा | गुरुवार, 12 नवंबर 2026
श्री संवत् 2083 | शक संवत् 1948
रौद्र नाम संवत्सर | सूर्य दक्षिणायन | शरद ऋतु
🌼 आज का पंचांग 🌼
मास: कार्तिक मास, दिन 27 गते
पक्ष: कार्तिक शुक्ल पक्ष
तिथि: तृतीया ,वार: गुरुवार
आनन्दादि योग: मध्याह्न में कालदण्ड नामक योग का प्रभाव रहेगा।
चंद्र राशि: चंद्रमा दिन में 2 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
⏰ राहुकाल
दोपहर 1 बजकर 14 मिनट से 2 बजकर 34 मिनट तक।
इस अवधि में समस्त शुभ एवं मांगलिक कार्यों का शुभारंभ करने से बचना चाहिए। राहुकाल में नए कार्यों की शुरुआत करना ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वर्जित माना गया है।
🌞 शुभ अभिजीत मुहूर्त
प्रातः 11 बजकर 32 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक।
यह समय शुभ कार्यों के संपादन के लिए अनुकूल रहेगा। इस अवधि में अपनी सामर्थ्य एवं परंपरानुसार शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
🔮 आज का राशिफल
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
♈ मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ एवं मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्यों में प्रगति होने के योग हैं।
♉ वृषभ राशि
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अनावश्यक एवं अनचाही यात्राओं से बचने का प्रयास करें। आर्थिक लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें तथा अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।
♊ मिथुन राशि
आज आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नए अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें।
♋ कर्क राशि
आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा।
♌ सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मित्रों एवं सहयोगियों का साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।
♍ कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। अकारण वाद-विवाद से बचें तथा अनचाही यात्राओं को टालने का प्रयास करें। धैर्य एवं संयम से कार्य करना लाभकारी रहेगा।
♎ तुला राशि
आज का दिन प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कारक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
♏ वृश्चिक राशि
आज का दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती है।
♐ धनु राशि
आज आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा तथा कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा।
♑ मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में दौड़भाग बढ़ सकती है तथा अधिकारियों का दबाव बना रह सकता है। पूंजी निवेश के मामलों में विशेष सावधानी बरतें। सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
♒ कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता एवं सुखद वातावरण बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
♓ मीन राशि
आज का दिन प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कारक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
🙏 आज का विशेष धार्मिक उपाय
गुरुवार को करें भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष आराधना
आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया एवं गुरुवार का पावन संयोग है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है।
आज सभी बारह राशियों के जातकों को निम्नलिखित उपाय करने चाहिए—
प्रातः स्नान के बाद भगवान श्रीहरि विष्णु का ध्यान एवं पूजन करें।
घर के पूजा स्थल में शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें।
केले के वृक्ष में जल अर्पित करें।
भगवान विष्णु को चंदन एवं जौ अर्पित करें।
श्रद्धापूर्वक विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
गौशाला में जाकर गौ माता को पीले रंग का लड्डू खिलाएं।
विशेष मान्यता: भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं सकारात्मकता का संचार होता है। श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पूजा-अर्चना करें।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी, उत्तर प्रदेश)
🌺 संस्थान में उपलब्ध ज्योतिषीय सेवाएं
• बृहद कुंडली निर्माण एवं विश्लेषण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• विवाह हेतु लग्न निर्धारण
• जीवन की विभिन्न समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ज्योतिषीय परामर्श
🔱 विशेष रूप से उपलब्ध धार्मिक सामग्री
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टि दोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर एवं दुकान के लिए सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न प्रकार के रत्न एवं धार्मिक सामग्री
🕉️ कर्मकांड एवं विशेष पूजा सेवाएं
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष निवारण पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
🌹 ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं परामर्श 🌹
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
ज्योतिष एवं दर्शन में पीएचडी | 33 वर्षों से अधिक का अनुभव
📍 अल्मोड़ा, उत्तराखंड
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908
विशेष संदेश: ज्योतिषीय परामर्श, जन्मपत्रिका विवेचन एवं धार्मिक कर्मकांड संबंधी मार्गदर्शन के लिए संपर्क करें।
🙏 भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आपका दिन सुखद, मंगलमय एवं कल्याणकारी हो। 🙏
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।


