Monday, November 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 16, 2026

निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
ख़बर शेयर करें -

भीमताल (नैनीताल), 16 नवंबर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड ने स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के सहयोग से डायट भीमताल में सोमवार को चार दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। 16 से 19 नवंबर तक आयोजित इस कार्यशाला का विषय ‘प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट’ है। इसमें कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों से डायट प्रवक्ता, बीआरपी एवं सीआरपी प्रतिभाग कर रहे हैं।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में निरीक्षण आधारित व्यवस्था को सहयोगात्मक शैक्षिक मेंटरिंग में परिवर्तित करना तथा कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इसके तहत प्रतिभागियों को योग्यता आधारित शिक्षण एवं मूल्यांकन (सीबीएल एवं सीबीए), पीएमआई फ्रेमवर्क के माध्यम से शैक्षिक मॉनिटरिंग टूल्स का सत्यापन, परख (PARAKH) के अनुरूप प्रश्नों की समीक्षा तथा डायट, बीआरसी एवं सीआरसी की भूमिकाओं के प्रभावी निर्धारण की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही पीजीआई रैंकिंग में सुधार के लिए आवश्यक नेतृत्व कौशल भी विकसित किए जाएंगे।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल सुरेश चंद्र आर्य ने कहा कि योग्यता आधारित शिक्षा एवं उसका प्रभावी मूल्यांकन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण में विद्यार्थियों का प्रदर्शन और राज्य का पीजीआई स्कोर सीधे तौर पर कक्षा शिक्षण एवं मूल्यांकन की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में बीआरपी एवं सीआरपी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्हें निरीक्षक के बजाय सहयोगी मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए विद्यालयों और शिक्षकों को निरंतर शैक्षिक सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि एससीईआरटी, डायट, जिला प्रशासन एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के समन्वित प्रयासों से एक सशक्त और एकीकृत सहयोगी व्यवस्था विकसित की जा रही है।

उपखंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ परवीन अज़हर ने कार्यशाला को शिक्षकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने और कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यशाला के कार्यक्रम समन्वयक एवं एससीईआरटी के राज्य योजना समन्वयक डॉ. अजय कुमार चौरसिया तथा सह-समन्वयक एवं एससीईआरटी प्रवक्ता डॉ. राकेश चंद्र गैरोला ने कहा कि बीआरपी एवं सीआरपी के लिए योग्यता आधारित शिक्षण और मूल्यांकन की स्पष्ट समझ होना आवश्यक है, क्योंकि वे सीधे विद्यालयों में शिक्षकों के साथ कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को एक कुशल मेंटर के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि मॉनिटरिंग के दौरान सामने आने वाली कमियों का समाधान सहयोगात्मक तरीके से किया जा सके। किसी भी शैक्षिक नीति की वास्तविक सफलता उसके धरातलीय क्रियान्वयन पर निर्भर करती है।

कार्यशाला में राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए), नई दिल्ली की प्रो. सान्त्वना जी. मिश्रा मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में प्रतिभाग करेंगी। वह 18 एवं 19 नवंबर को योग्यता आधारित शिक्षा तथा मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग के नीतिगत परिप्रेक्ष्य पर विशेष सत्र लेंगी।

इस अवसर पर स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की टीम से निरुपमा शर्मा, ऑपरेशन हेड संदीप, मोहित शर्मा एवं पंकज सहित प्रतिभागियों में रेखा तिवारी, डॉ. हेम जोशी, हेमलता धामी, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कैलाश चंदोला, राजेश पाठक एवं कंचन आदि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार
  • जौलजीबी मेले में सियासी हंगामे की गूंज! विधायक के विवाद के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, भाजपा पहुंची थाने; ऐतिहासिक मेले की गरिमा पर उठे सवाल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub