Friday, November 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 27, 2026

अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी, 27 नवंबर 2026। भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार को नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने काठगोदाम स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचने पर सर्वप्रथम सलामी गार्द ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद नैनीताल पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
अर्पण यदुवंशी अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने पुलिस एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।
सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान का किया नेतृत्व
यदुवंशी उत्तरकाशी में करीब ढाई वर्ष तक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के साथ गंगोत्री एवं यमुनोत्री यात्रा की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था का संचालन किया। उनके सेवाकाल की प्रमुख उपलब्धियों में सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान शामिल है, जिसमें उन्होंने घटना कमांडर के रूप में नेतृत्व किया। विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इससे पूर्व उन्होंने पुलिस अधीक्षक रेलवे (जीआरपी) के रूप में रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और रेलवे संबंधी अपराधों की रोकथाम की जिम्मेदारी संभाली।
एसडीआरएफ के सेनानायक के रूप में भी किया उल्लेखनीय कार्य
यदुवंशी ने लगभग दो वर्षों तक राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के सेनानायक के रूप में भी सेवाएं दीं। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में एक माह तक एसडीआरएफ की तैनाती एवं संचालन का नेतृत्व किया। वहीं अगस्त 2025 में धराली आपदा के दौरान उनके नेतृत्व में 1,386 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा 17 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
उनके नेतृत्व में उत्तराखंड एसडीआरएफ को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ। उनके कार्यकाल में लगभग 1.80 लाख लोगों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
अर्पण यदुवंशी ने BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सिलक्यारा बचाव अभियान के अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG), लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) और सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिए।
कई प्रतिष्ठित सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा-पत्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक 2024, महाकुंभ सेवा पदक 2025, अमेरिकी दूतावास का प्रशंसा पदक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) से प्रशस्ति तथा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर) सहित अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
अर्पण यदुवंशी के अनुभव और अब तक के कार्यक्षेत्र में हासिल उपलब्धियों के मद्देनजर नैनीताल जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा को लेकर उनसे प्रभावी पुलिसिंग की अपेक्षा की जा रही है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub