Friday, November 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 27, 2026

अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, आठ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, खेल
0
अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, आठ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 27 नवंबर। हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम में शुक्रवार को अनुसूचित जाति बालक वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य, उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन एवं जिला फुटबॉल संघ के समन्वय तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 29 नवंबर तक चलेगी। इसमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, मुनस्यारी, रुद्रप्रयाग एवं अल्मोड़ा की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सभी मुकाबले नॉकआउट पद्धति से खेले जा रहे हैं।

पेनल्टी शूटआउट में अल्मोड़ा ने नैनीताल को हराया

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अल्मोड़ा और नैनीताल के बीच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित खेल में दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अल्मोड़ा ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। अल्मोड़ा की ओर से अक्षत एवं वैभव तथा नैनीताल की ओर से अंश आर्या एवं मयंक ने एक-एक गोल किया। पेनल्टी शूटआउट में गौरव ने निर्णायक गोल कर अल्मोड़ा को जीत दिलाई।

रुद्रप्रयाग ने पौड़ी को 2-1 से दी शिकस्त

प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में रुद्रप्रयाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पौड़ी को 2-1 से पराजित किया। रुद्रप्रयाग की ओर से मोहित एवं आयुष ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका फुटबॉल प्रशिक्षक मनीष कनवाल, सूरज गोस्वामी, पीयूष सैनी, राकेश एवं दीपक कठायत ने निभाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, दर्शन रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, आठ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम
  • अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub