Sunday, November 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 29, 2026

तक्षशिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सांस्कृतिक समारोह में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, नन्हे कलाकारों ने मोहा सबका मन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
तक्षशिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सांस्कृतिक समारोह में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, नन्हे कलाकारों ने मोहा सबका मन
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 29 नवंबर। तक्षशिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, अल्मोड़ा का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों से अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बारामंडल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज तिवारी एवं अल्मोड़ा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त पार्षद एवं ग्राम प्रधान भी समारोह में मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी पारंपरिक लोकनृत्य, पंजाबी, राजस्थानी एवं बॉलीवुड नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। योग प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली एवं शारीरिक अनुशासन का संदेश दिया। वहीं विभिन्न शैक्षिक परियोजनाओं के प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं ज्ञान का परिचय दिया।

समारोह में प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों की मासूम अदाओं और शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जीवन चंद्र आर्या ने संगीत की शानदार प्रस्तुति देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी संगीतमय प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का यादगार समापन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर महेंद्र भारद्वाज, मैनेजर मंथन भारद्वाज, मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण भट्ट, प्रधानाचार्य मानसी भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य नीमा जोशी एवं एलडीसी प्रीति सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समारोह ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं, योग एवं शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने, सृजन करने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, आठ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • तक्षशिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सांस्कृतिक समारोह में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, नन्हे कलाकारों ने मोहा सबका मन
  • अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, आठ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम
  • अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub