Thursday, November 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 9, 2021

हरेला पर्व पर बृहद पौधारोपण कार्यक्रम होगा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 09 जुलाई, 2021 (सू0वि0)- आगामी 16 जुलाई को लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद अन्तर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में अद्यतन तैयारियों की समीक्षा की गयी। उन्होंने हरेला पर्व के अवसर पर लगभग साढ़े चार लाख पौधों के लक्ष्य को पूर्ण करने एवं अन्य तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पूर्ण मनोयोग एवं तत्परता के साथ सभी रीचार्ज जोन हेतु नामित नोडल अधिकारियों को अपने-अपने रीचार्ज क्षेत्रों में हरेला पर्व पर उपस्थित रहते हुए जन प्रतिनिधियों तथा जन सहभागिता द्वारा पौधारोपण कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति के द्योतक “हरेला” लोकपर्व को हर्ष के साथ मनाने एवं कोविड सम्बंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए अधिकाधिक पौधारोपण हेतु जन सामान्य के सहयोग एवं भागीदारी की अपेक्षा की जिससे शासन द्वारा ईको सिस्टम रिस्टोरेशन के सन्दर्भ में किए जा रहे प्रयासों को गति प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, के०के० पंत द्वारा आगामी हरेला पर्व पर कोसी नदी जलागम क्षेत्र अन्तर्गत हवालबाग एवं ताकुला, कोसी नदी की सहायक नदियाँ कुंजगढ़ एवं सरौतागाड़ के जलागम क्षेत्र ताड़ीखेत एवं द्वाराहाट में वृहद पौधारोपण कार्य हेतु आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि कोसी, कुंजगढ़ एवं सरौतागाड़ जलागम क्षेत्र में “कोसी नदी पुनर्जनन परियोजना” अंन्तर्गत, एस०एस०बी अल्मोड़ा, रानीखेत, आई०टी०बी०पी०, ग्राम प्रधानों, वन सरपंचों, जन प्रतिनिधियों एवं महिलाओं के सहयोग से हरेला के अवसर पर 2 लाख 15 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जायेगा ।इस बैठक में परियोजना निदेशक, डीआरडीए शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एन.एस. रावत, हिमांशू भट्ट, कुंदन सिंह, आर पी डोभाल, पंकज काण्डपाल, किशन राम, शाकिर हुसैन, रवि सैनी, आलोक गाग्र्य, समेत अन्य खण्ड विकास अधिकारी, उप कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना समन्वयक शिवेंद्र प्रताप सिंह, फील्ड ऑफिसर नाजिया परवीन, सुशीला भोज आदि मौजूद रहे ।




ख़बर शेयर करें -
Previous Post

नैनीताल में आगमन से पूर्व जान लें यह खबर

Next Post

आज का पंचांग एवं दैनिक राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भैया दूज विशेषांक दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली विशेषांक आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आज का पंचांग एवं दैनिक राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub