Monday, November 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 22, 2021

पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने कहा आशा वर्कर्स को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराये सरकार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 22.07.2021 को पूर्व उपाध्यक्ष एन.आर.एच.एम.बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी अल्मोडा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया कि राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत कार्यरत आशा वर्कर्स को अपने कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा सम्बन्धी जानकारी देने,प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने,उपलब्ध सुविधाओं के उपभोग हेतु परामर्श देने,जटिल केसों को सन्दर्भित करने तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवा केन्द्र पहुंचाने में मदद करने,ग्राम स्वास्थ्य योजना बनाने में सहायता करने ,लोगों को सफाई व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के अतिरिक्त महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कार्य एवं उत्तरदायित्व सौंपे गये हैं ।
उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स अनेकों कार्य कर रही हैं किन्तु सन्तोषजनक मानदेय ,भत्ते एवं सुविधा प्राप्त न होने के कारण ये अपनी आजिविका चलाने में असमर्थ हो रही हैं । वर्तमान समय में आशा वर्कर्स को मात्र रू. 2000/-मासिक मानदेय व रू. 1000/-कोविड काल में किये जा रहे कार्यो के निमित्त भत्ता दिया जा रहा है । इन्हें न तो सन्तोषजनक मानदेय दिया जाता है और न ही अन्य महत्वपूर्ण कार्यो के रूप में भत्ते प्रदान किये जाते हैं । इस कोरोना काल में न तो इन कर्मचारियों का बीमा किया गया है न ही सर्वाधिक कार्य करने के पश्चात इन्हें कोरोना वारियर्स घोषित किया गया है और न ही इन्हें इस अवधि में कोई प्रोत्साहन राशि ही दी गयी । समाज में इनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुये इन्हें स्थायी किया जाना चाहिये । सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाय । इनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिये जाने के कारण विवश होकर आशा वर्कर्स दिनांक 23.07.2021 से अपनी मांगों पर न्यायोचित निर्णय हेतु आन्दोलन करने को बाध्य हो रहे हैं ।
श्री कर्नाटक ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की कि इन कर्मचारियों के ऊपर डाले गये इस अनावश्क बोझ को मानवीय व कर्मचारी हित में हटाया जाना चाहिये एवं इन आशा वर्कर्स को तत्काल सन्तोषजनक मानदेय व भत्ते दिये जांय,इनका बीमा किया जाय,सुविधा उपकरण उपलब्ध कराये जांय तथा इनकी समस्त मांगों पर उचित निर्णय लेते हुये आदेश निर्गत किया जाय । जिससे इन आशा वर्कर्स को इस दौरान दोगुने उत्साह से कार्य करने की उर्जा प्राप्त हो और इस राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने में ये अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते रहेंगे ।






ख़बर शेयर करें -
Previous Post

यूपी सरकार का फैसला ग्राम पंचायतों में 58189 पंचायत सहायक होंगे तैनात

Next Post

पर्यटक की गाड़ी टकराईं एक टैक्सी गाड़ी से ये हुआ हाल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

पर्यटक की गाड़ी टकराईं एक टैक्सी गाड़ी से ये हुआ हाल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub